{"_id":"697fad321973721ad6081d98","slug":"in-the-mahapanchayat-farmers-will-unite-to-raise-their-demands-jind-news-c-199-1-sroh1009-147856-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: महापंचायत किसान एकजुट होकर उठाएंगे अपनी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: महापंचायत किसान एकजुट होकर उठाएंगे अपनी मांगें
विज्ञापन
02जेएनडी25: जाट धर्मशाला में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी बैठक करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के आह्वान पर सात फरवरी से शुरू होने वाली कन्याकुमारी से कश्मीर तक किसान जागृति यात्रा के हरियाणा में प्रवेश करते ही जींद में प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के बैनर तले होगी। इसमें प्रदेशभर से किसान एकजुट होकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाएंगे।
यह निर्णय रविवार को शहर की जाट धर्मशाला में आयोजित भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की राज्य स्तरीय बैठक में लिया गया। किसान नेता अभिमन्यू कोहाड़ ने बताया कि इसमें बड़ी संख्या में किसान नेताओं ने भाग लिया। किसान आंदोलन को आगामी दिनों में और अधिक व्यापक रूप देने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
किसान नेताओं ने बताया कि किसान जागृति यात्रा के माध्यम से देशभर के गांवों में किसानों को उनके अधिकारों और लंबित मांगों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
यात्रा के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी का कानून बनाए जाने, किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी, बिजली की हाईटेंशन लाइनों से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए स्पष्ट नीति बनाने, गन्ने के एफआरपी मूल्य को बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुक्त व्यापार समझौतों से कृषि, डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्रों को बाहर रखने, सीड बिल और बिजली संशोधन बिल को वापस लेने तथा फसल बीमा योजना में सुधार करने जैसे मुद्दे भी किसान जागृति यात्रा का अहम हिस्सा रहेंगे।
नेताओं ने बताया कि इन मांगों के समर्थन में देशभर के लाखों गांवों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से किसानों का समर्थन जुटाया जाएगा। यह हस्ताक्षर अभियान 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय किसान महापंचायत के दौरान भारत सरकार को सौंपा जाएगा। यह यात्रा किसानों की एकजुटता और संघर्ष की नई दिशा तय करेगी।
इस अवसर पर होशियार सिंह गिल हर्षदीप गिल, वीरेंद्र पहल, शमशेर बेनीवाल, दशरथ मलिक, सुरेश पानू, अनिल बेनीवाल, फूल सिंह बरसोला, शमशेर तितरम, शमशेर पूनिया, बेदी दहिया मौजूद रहे। इसमें सर्वसम्मति से रविंदर जाखड़ दिनोद को भिवानी जिला अध्यक्ष और रविंद्र दलाल छारा को झज्जर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Trending Videos