फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In Uchana Mandi, a lock hung on the room near the gate and the toilets were filthy.

Jind News: उचाना मंडी में गेट पास के कमरे पर लटका ताला शौचालयों में पसरी गंदगी...यह है मंडियों का हाल

Thu, 24 Sep 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
In Uchana Mandi, a lock hung on the room near the gate and the toilets were filthy.
23जेएनडी23, 24: उचाना मंडी में शौचालयों की हुई बदहाल हालात। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में एक अक्तूबर से पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू होनी है लेकिन मंडियों में तैयारियां अभी तक अधूरी हैं। खरीद शुरू होने में अब सिर्फ आठ दिन शेष बचे हैं। मंगलवार को जिले की मंडियों में व्यवस्थाओं की पड़ताल की जिसमें कई खामियां सामने आईं। उचाना मंडी में गेट पास के कमरे पर ताला लटका मिला तो शौचालयों में गंदगी मिली।
जिलेभर की मंडियों में करीब 25 कर्मचारियों की जरूरत है लेकिन अभी तक कहीं भी स्टाफ नहीं भेजा गया है। सभी मंडियों की ओर से अपनी जरूरत के अनुसार कर्मचारियों की मांग भेजी जा चुकी है। इसके अलावा लोडिंग-अनलोडिंग के टेंडर भी अभी तक नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी को फिलहाल केवल 10 कर्मचारियों की मंजूरी मिली है। नरवाना मंडी में 50 की जरूरत है। अभी तक कोई कर्मचारी नहीं मिला। मंडियों में धान की खरीद के लिए मशीनरी और बारदाने की व्यवस्था भी अभी तक नहीं पहुंची है।वहीं, धान खरीद के लिए मिलर्स भी तय नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष जिले में 32 मिलर्स ने धान की खरीद की थी। उचाना की नई अनाज मंडी में तो व्यवस्थाओं की स्थिति और भी चिंताजनक नजर आ रही है। एक अक्तूबर से पीआर धान की खरीद शुरू होनी है लेकिन मंडी के शेड के नीचे अभी गेहूं के बैग रखे हुए हैं। केवल एक शेड खाली बचा है।

यदि गेहूं के बैग समय पर नहीं उठाए गए तो धान खुले में डालने की नौबत आ सकती है। इससे किसानों की फसल की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर परेशानी बढ़ सकती है।

23जेएनडी23, 24: उचाना मंडी में शौचालयों की हुई बदहाल हालात। संवाद

23जेएनडी23, 24: उचाना मंडी में शौचालयों की हुई बदहाल हालात। संवाद

23जेएनडी23, 24: उचाना मंडी में शौचालयों की हुई बदहाल हालात। संवाद

23जेएनडी23, 24: उचाना मंडी में शौचालयों की हुई बदहाल हालात। संवाद

23जेएनडी23, 24: उचाना मंडी में शौचालयों की हुई बदहाल हालात। संवाद

23जेएनडी23, 24: उचाना मंडी में शौचालयों की हुई बदहाल हालात। संवाद

23जेएनडी23, 24: उचाना मंडी में शौचालयों की हुई बदहाल हालात। संवाद

23जेएनडी23, 24: उचाना मंडी में शौचालयों की हुई बदहाल हालात। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed