फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pooja Hathwala's super raid turned the match around.

Jind News: पूजा हथवाला की सुपर रेड ने पलटा मुकाबले का रुख

Thu, 24 Sep 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pooja Hathwala's super raid turned the match around.
जींद। एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को 37-23 से हराकर ग्रुप मुकाबले में अहम जीत दर्ज की। मुकाबले की शुरुआत में ईरान ने भारतीय टीम पर दबाव बनाया और एक समय 8-4 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार वापसी करते हुए मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
विज्ञापन

भारतीय टीम की वापसी में पूजा हथवाला ने अहम भूमिका निभाई। पूजा ने शानदार सुपर रेड लगाकर एक साथ कई अंक हासिल किए और ईरान की बढ़त को कम किया। इसके बाद उन्होंने एक और प्रभावी रेड करते हुए भारतीय टीम को बराबरी के करीब पहुंचाया। पूजा हथवाला के लगातार सफल रेड से भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा और टीम ने आक्रामक खेल के साथ डिफेंस में भी बेहतर तालमेल बनाया।
विज्ञापन

दूसरे चरण में भारत ने लगातार अंक जुटाते हुए ईरान पर दबाव बढ़ाया। भारतीय डिफेंस ने ईरान की रेडिंग को रोकने में अहम भूमिका निभाई। अंत में भारत ने 37-23 के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ग्रुप चरण में अपनी स्थिति मजबूत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed