फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Inauguration of the library built in memory of the late Prof. Wazir Singh

Jind News: स्व. प्रो. वजीर सिंह की स्मृति में बनी लाइब्रेरी का उद्घाटन

Fri, 07 Aug 2026 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the library built in memory of the late Prof. Wazir Singh
फोटो 06जेएनडी20-सुदकैन खुर्द में स्कूल में बनी लाइब्रेरी का उदघाटन करते हुए जिला परिषद चेयरपर्स
उचाना। सुदकैन खुर्द गांव के राजकीय स्कूल में स्व. प्रोफेसर वजीर सिंह की स्मृति में निर्मित लाइब्रेरी का बुधवार को जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा और कुलदीप रंधावा ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान मनीषा रंधावा ने गांव के विकास के लिए जिला परिषद ग्रांट से 31 लाख रुपये के कार्य करवाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले संसाधनों की कमी के बावजूद किसान का बेटा प्रोफेसर बन जाता था, जबकि आज युवाओं के पास बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी युवाओं को बेहतर अध्ययन का माहौल देगी और भविष्य में इसे आधुनिक सुविधाओं से भी सुसज्जित किया जाएगा।
विज्ञापन

मनीषा रंधावा ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ी पूंजी है, जिसका कोई बंटवारा नहीं कर सकता। गांव में पहली लाइब्रेरी बनने से अब बेटों-बेटियों को पढ़ाई के लिए नरवाना नहीं जाना पड़ेगा। लाइब्रेरी में एक समय में 40 विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। इस अवसर पर अनुराग खटकड़ और ग्रामीणों ने जिला परिषद कोटे से लाइब्रेरी निर्माण कराने पर आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. राजपाल राठी, प्रो. लाभ सिंह, प्रो. राजेश, किताब सिंह मोर, जिला पार्षद वीरेंद्र, वीरेंद्र मलिक, हरिकेश काब्रच्छा, लीला छापड़ा, कृष्ण नंबरदार, मा. रामप्रसाद, शीशपाल शास्त्री, वजीर और जगपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed