जींद। राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना में संविधान के प्रथम कार्यकारी दिवस पर प्रश्रोतरी, विस्तार व्याख्यान का आयोजन हुआ। अध्यक्षता बीरेंद्र सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य डॉ. बाबा वजराला ने की। मुख्य अतिथि बांगर शिक्षा समिति महासचिव देवव्रत ढांडा एवं पूर्व प्रधान सज्जन सिंह ने हिस्सा लिया। कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि जिलास्तरीय बृहद प्रश्रोतरी एवं भारतीय संविधान में जिले भर से 18 स्कूलों के 51 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वैश्य कॉलेज ऑफ लॉ रोहतक से राजवंती ने विद्यार्थियों को संविधान के बारे में अवगत करवाया। आम नागरिक को संविधान से जो अधिकार प्राप्त है उनकी जानकारी दी। समाज में एकता, बंधुत्व, समरसता को संविधान की मूलभूत रचना बताया। प्रश्नोतरी में केवि बुडायन का देव प्रथम, काजल छात्तर द्वितीय, तनवीर काब्रच्छा तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार दिया। इस दौरान डॉ. प्रीति, उपेश मलिक, हरिओम, संजीव कुमार, राजबीर मौजूद रहे।