Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Fire Breaks Out in Brake Liners of Ganganagar Intercity Train in Jind; Passengers Jump from Coach Upon Receiving Warning
{"_id":"6a05661dc1054cb27e0ba605","slug":"video-fire-breaks-out-in-brake-liners-of-ganganagar-intercity-train-in-jind-passengers-jump-from-coach-upon-receiving-warning-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में गंगानगर इंटरसिटी की ब्रेक लैदर में लगी आग, सूचना मिलने पर बोगी से कूदे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में गंगानगर इंटरसिटी की ब्रेक लैदर में लगी आग, सूचना मिलने पर बोगी से कूदे यात्री
बरसोला के पास वीरवार को श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस की ब्रेक लैदर में अचानक आग लग गई। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही कई यात्री घबराकर बोगी से कूद गए। हालांकि रेलवे कर्मचारियों और ट्रेन स्टाफ की सतर्कता के चलते आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
12482 गंगानगर इंटरसिटी ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही थी। ट्रेन जब 11:05 पर बरसोला से निकली तो एक कोच की ब्रेक लैदर से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग की लपटें नजर आने लगीं। यात्रियों ने शोर मचाया तो ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। ट्रेन रुकते ही यात्री सुरक्षा के मद्देनजर नीचे उतर गए। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया और कुछ ही मिनटों में स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
घटना के कारण ट्रेन करीब 15 मिनट तक बरसोला के पास खड़ी रही। आग बुझाने और तकनीकी जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में ब्रेक प्रणाली में गर्मी बढ़ने के कारण आग लगने की बात सामने आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।