{"_id":"6a738fc6944de989ff0c8497","slug":"make-sure-to-feed-the-newborn-the-mothers-thick-yellow-milk-within-half-an-hour-of-birth-dr-punia-jind-news-c-199-1-sroh1006-157930-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म के आधे घंटे में नवजात को जरूर पिलाएं मां का पीला गाढ़ा दूध : डॉ. पुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म के आधे घंटे में नवजात को जरूर पिलाएं मां का पीला गाढ़ा दूध : डॉ. पुनिया
विज्ञापन
फोटो 05जेएनडी02-नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली और अन्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर सिंह पुनिया ने माताओं को बताया कि जन्म के आधे घंटे के भीतर नवजात को मां का पीला गाढ़ा दूध अवश्य पिलाना चाहिए क्योंकि यही शिशु का पहला टीकाकरण माना जाता है।
उप-चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश भोला ने कहा कि स्वस्थ मां ही स्वस्थ बच्चे का आधार होती है और स्तनपान बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए बेहद जरूरी है।
सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने कहा कि नवजात को पहले छह माह तक केवल मां का दूध ही देना चाहिए। इस दौरान उसे शहद, जन्म घुट्टी या अन्य कोई पदार्थ नहीं देना चाहिए। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
अंत में उपस्थित लोगों को स्तनपान को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नर्सिंग छात्राएं पिंकी, खुशी, सानिया, वृंदा, प्रिया, तमन्ना, गरिमा, किरण और पायल मौजूद रही।