सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Minister Krishna Bedi inaugurated the Kabaddi Complex

Jind News: मंत्री कृष्ण बेदी ने किया कबड्डी कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Minister Krishna Bedi inaugurated the Kabaddi Complex
7जेएनडी21 : सी.बी.एस.एम स्पोर्ट्स स्कूल में नवनिर्मित कबड्डी कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करते हुए मं
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के खेल गांव निडानी स्थित चौधरी भरत सिंह स्पोर्ट्स स्कूल में खेल का आयोजन हुआ। इसमें सामाजिक सहकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आयोजन संस्था के संरक्षक औश्र पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. महेंद्र सिंह मलिक और चेयरपर्सन कृष्णा मलिक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
Trending Videos

मुख्यातिथि कृष्ण कुमार बेदी ने सीबीएसएम स्पोर्ट्स स्कूल में नवनिर्मित कबड्डी कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया | मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि चौधरी भरत सिंह स्पोर्ट्स स्कूल आज केवल निडानी या जुलाना ही नहीं बल्कि जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान खेलों का ऐसा हब बन रहा है, जैसा पहले केवल सोनीपत जैसे जिलों में ही सुनने को मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री बेदी ने संस्था के पदाधिकारियों की मेहनत और दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार खिलाड़ियों को काशी (केंद्र) के रूप में यहां व्यवस्थित कर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वह वास्तव में काबिले-तारीफ है। संस्था के संरक्षक डॉ. महेंद्र सिंह मलिक और चेयरपर्सन कृष्ण मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि चौधरी भरत सिंह स्पोर्ट्स स्कूल ने अब तक खेलों के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने बताया कि इस संस्था से अब तक चार ओलंपियन खिलाड़ी निकल चुके हैं, तीन अर्जुन अवॉर्डी खिलाड़ी संस्थान की देन है। पदक तालिका पर नजर डालें तो संस्था के खिलाड़ियों ने अब तक 80 स्वर्ण पदक, 75 रजत पदक और 58 कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष तजेंद्र ढुल, सुरेंद्र शर्मा जाट सभा जम्मू कटड़ा, जनरल सचिव आरके मलिक, सचिव बीएस गिल, सतीश मकडोली, जसवंत सरपंच मकडोली, संदीप पुनिया सरपंच, बिजेंद्र मलिक सरपंच, सुधीर बुआना जिला प्रधान सरपंच एसोसिएशन और रमेश वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed