{"_id":"69885d2dff8227d4c8052027","slug":"video-meeting-of-the-potter-community-in-julana-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जुलाना में कुम्हार समाज की बैठक, 22 फरवरी को जनसभा का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाना में कुम्हार समाज की बैठक, 22 फरवरी को जनसभा का एलान
क्षेत्र की कुम्हार धर्मशाला में कुम्हार समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र ने की। बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र ने कहा कि सरकार द्वारा मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों को जमीन उपलब्ध करवाने की जो घोषणा की गई थी, वह आज तक केवल कागजों तक ही सीमित होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई कुम्हार परिवारों को स्वामित्व प्रमाण पत्र तो जारी कर दिए, लेकिन जमीन पर वास्तविक कब्जा आज तक नहीं दिलाया गया। इससे कुम्हार समाज के लोग अपने पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में असमर्थ हैं और उन्हें आर्थिक व सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजेंद्र ने कहा कि मिट्टी के बर्तन बनाना कुम्हार समाज का पारंपरिक व्यवसाय है, लेकिन जमीन और संसाधनों की कमी के कारण यह कला धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है। यदि सरकार ने जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए इस पारंपरिक रोजगार को बचा पाना मुश्किल हो जाएगा। कुम्हार समाज की मांग है कि जिन कुम्हारों को स्वामित्व प्रमाण पत्र दिए जा चुके हैं, उन्हें शीघ्र जमीन पर कब्जा दिलाया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपने व्यवसाय को कर सकें। इन्हीं मांगों को लेकर आगामी 22 फरवरी को जुलाना में एक जनसभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस जनसभा में पूरे हल्के से कुम्हार समाज के लोग भाग लेंगे। इस मौके पर रामकुमार घोड़ेला, महेंद्रपाल, राज सिंह, कपिल, महेंद्र प्रजापति, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।