फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Neeraj Miglani becomes President of the Rupaya Chowk Shopkeepers' Association.

Jind News: नीरज मिगलानी बने रुपया चौक दुकानदार एसोसिएशन के प्रधान

Sun, 12 Jul 2026 05:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 Jul 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Neeraj Miglani becomes President of the Rupaya Chowk Shopkeepers' Association.
फोटो 12जेएनडी07-बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं उपस्थित दुकानदारों का समूह। स्रोत सदस्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। रुपया चौक क्षेत्र के दुकानदारों की बैठक रविवार को शहर के निजी होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल जींद के प्रधान महावीर कंप्यूटर ने की। सर्वसम्मति से रुपया चौक दुकानदार एसोसिएशन के गठन का निर्णय लिया गया। एडवोकेट नीरज मिगलानी को प्रधान और सुशील जैन को संरक्षक बनाया गया। अन्य पदाधिकारियों की कार्यकारिणी का गठन जल्द करने पर सहमति बनी।
नवनियुक्त प्रधान नीरज मिगलानी ने कहा कि वह सभी दुकानदारों को साथ लेकर चलेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। व्यापार मंडल जींद के प्रधान महावीर कंप्यूटर और सुनील वशिष्ठ ने कहा कि व्यापार मंडल करीब 30 वर्षों से व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करता आ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रुपया चौक एसोसिएशन अब व्यापार मंडल जींद से जुड़ गई है, जिसके साथ जिले की करीब 35 व्यापारिक यूनियनें संबद्ध हैं। व्यापारियों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए व्यापार मंडल हर समय उनके साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के संरक्षक हरीश अलहाबादी, महासचिव कृष्ण लखीना, सत्यवान जैन, अनुज जैन, सुरेंद्र चौहान, मदन खुराना, भगवान दास मुंजाल, कुलदीप गुलाटी, प्रिंस आहूजा, बलराज गर्ग, सुमित जैन, चिराग मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed