Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Deputy Speaker Dr. Krishan Middha has extended an invitation to attend the Prime Minister's event; the PM will flag off the hydrogen train from Jind on July 17.
{"_id":"6a538edb60dd0e94c104fd7b","slug":"video-deputy-speaker-dr-krishan-middha-has-extended-an-invitation-to-attend-the-prime-ministers-event-the-pm-will-flag-off-the-hydrogen-train-from-jind-on-july-17-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने का दिया निमंत्रण, 17 जुलाई को पीएम दिखाएंगे हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने का दिया निमंत्रण, 17 जुलाई को पीएम दिखाएंगे हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि 17 जुलाई जींद देश के इतिहास का साक्षी बनेगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
डॉ. मिड्ढा ने रविवार को जींद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहर के कई वार्डों का दौरा कर लोगों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने ग्रामीणों, व्यापारिक संगठनों, किसान संगठनों, युवाओं और महिलाओं से इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हरित ऊर्जा, आधुनिक तकनीक, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है।
हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ केवल नई रेल सेवा की शुरुआत नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे लगातार आधुनिक तकनीकों को अपनाकर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। डिप्टी स्पीकर ने विश्वास जताया कि जींद की जनता प्रधानमंत्री के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और अनुशासन व उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएगी।
उन्होंने कहा कि लोग अपने स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं और बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। दौरे के दौरान डॉ. मिड्ढा ने ढांडा खेड़ी, जाजवान, इंटल खुर्द, संगतपुरा, जलालपुरा कलां, इक्कस, अमरहेड़ी सहित कई गांवों और शहर के वार्डों में लोगों से संपर्क किया तथा उनकी मांगों के समाधान का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उनके साथ नगर पार्षद राममेहर, रामभगत शास्त्री और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।