{"_id":"6a53385af96ca08e190be6c7","slug":"video-nahan-joshiyon-wali-gali-landslide-relief-work-started-debris-removal-sirmaur-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur Landslide: नाहन की जोशियों वाली गली में राहत कार्य शुरू, 6-7 दिन में हटेगा हजारों टन मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur Landslide: नाहन की जोशियों वाली गली में राहत कार्य शुरू, 6-7 दिन में हटेगा हजारों टन मलबा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:16 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के बड़ा चौक स्थित जोशियों वाली गली में भूस्खलन के बाद राहत एवं मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। प्रशासन की निगरानी में भारी मशीनों और श्रमिकों की मदद से हजारों टन मलबा हटाया जा रहा है। यदि मौसम ने साथ दिया तो अगले छह से सात दिनों में गली को पूरी तरह खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह वार्ड नंबर-7 के बड़ा चौक स्थित जोशियों वाली गली में एक जर्जर डंगा अचानक भरभराकर ढह गया था। इसके बाद भारी भूस्खलन हुआ और गली में बड़े-बड़े पत्थरों तथा हजारों टन मलबे का ढेर लग गया। मलबे के कारण कई मकानों के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह बंद हो गई थीं, जिससे कई परिवार अपने ही घरों में फंस गए थे।
घटना के बाद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया था। जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बारिश थमने के बाद अब राहत कार्य तेज कर दिया गया है।
प्रशासन के अनुसार मलबा हटाने का कार्य चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि गली में भारी चट्टानें और बड़े पत्थर भी गिरे हुए हैं। ऐसे में मशीनों की मदद से सावधानीपूर्वक मलबा हटाया जा रहा है, ताकि आसपास के मकानों को कोई नुकसान न पहुंचे।
अधिकारियों का कहना है कि मलबा हटाने के बाद यहां नए सिरे से मजबूत डंगा बनाया जाएगा, जिससे भविष्य में भूस्खलन की घटनाओं का खतरा कम किया जा सके। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य शुरू होने पर संतोष जताया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही सामान्य आवाजाही बहाल हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।