फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Married woman commits suicide due to harassment; FIR registered against six people.

Jind News: प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने की आत्महत्या, 6 पर एफआईआर दर्ज

Sun, 12 Jul 2026 06:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 Jul 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide due to harassment; FIR registered against six people.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। झमोला गांव में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर 6 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला दहेज प्रताड़ना से जुड़ा है।
पौली निवासी रमेश ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि बेटी पूजा की शादी करीब 10 वर्ष पहले झमोला गांव के मनदीप से हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार उपहार दिए थे। विवाह के बाद से ही पूजा को प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन

पति मनदीप, ससुर संजय, सास नरेश, ननद सुषमा और उसके दामाद की मौसी उर्मिला अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। आरोपियों पर पूजा के साथ मारपीट करने और मानसिक रूप से परेशान करने का भी आरोप है। कई बार समझौते के प्रयास किए गए लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई। रमेश ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग पूजा ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित 6 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच भी शुरू कर दी गई है।- कमल, थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed