फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deputy Speaker Dr. Krishan Middha extended an invitation to attend the event.

Jind News: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

Sun, 12 Jul 2026 06:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 Jul 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Deputy Speaker Dr. Krishan Middha extended an invitation to attend the event.
फोटो 12जेएनडी12-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का महिलाओं को निमंत्रण देते हुए डॉ. कृष्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि 17 जुलाई जींद देश के इतिहास का साक्षी बनेगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
डॉ. मिड्ढा ने रविवार को जींद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहर के कई वार्डों का दौरा कर लोगों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने ग्रामीणों, व्यापारिक संगठनों, किसान संगठनों, युवाओं और महिलाओं से इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह परियोजना हरित ऊर्जा, आधुनिक तकनीक, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है। हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ केवल नई रेल सेवा की शुरुआत नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे लगातार आधुनिक तकनीकों को अपनाकर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग अपने स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं। डॉ. मिड्ढा ने ढांडा खेड़ी, जाजवान, इंटल खुर्द, संगतपुरा, जलालपुरा कलां, इक्कस, अमरहेड़ी सहित कई गांवों और शहर के वार्डों में लोगों से संपर्क किया। इस दौरान उनके साथ नगर पार्षद राममेहर, रामभगत शास्त्री और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed