{"_id":"6a53349a6f1a3f01ce00a551","slug":"video-algaugdhha-ma-lga-janasakhaya-nayataranae-oura-vathhaka-jaganprkata-shavara-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में लगा जनसंख्या नियंत्रण और विधिक जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में लगा जनसंख्या नियंत्रण और विधिक जागरूकता शिविर
11 जुलाई को अलीगढ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में जनसंख्या नियंत्रण और विधिक जागरूकता शिविर लगाया। इसमें नागरिकों ने जनसंख्या नियंत्रण, विधिक अधिकारों और निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी ली। डीएलएसए सचिव साक्षी गर्ग ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए चुनौती है। जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने संतुलित परिवार और जागरूक नागरिक की भूमिका पर जोर दिया। साक्षी गर्ग ने डीएलएसए की निशुल्क विधिक सहायता और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सीएमएस, जिला चिकित्सालय मोहनलाल गौतम ने जनस्वास्थ्य, परिवार कल्याण और जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। शिविर में डीएलएसए के पराविधिक स्वयंसेवक आभा वार्ष्णेय, सईदा खातून, सोनम कुमारी, सत्य प्रकाश गोयल और अभिषेक नायक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।