फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Allegations of Physical harassment after taking hostage

Aligarh: 15 दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, कार्रवाई न होने पर थाने में भाजपाइयों का हंगामा

Sun, 12 Jul 2026 02:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 12 Jul 2026 02:36 PM IST
सार

महिला बच्चे के साथ अलीगढ़ आई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे अपने साथ ले गए, जिसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। परिजनों का आरोप है कि युवती को मथुरा में करीब 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
Allegations of Physical harassment after taking hostage
थाने पर हंगामा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के थाना सासनीगेट क्षेत्र में एक युवती के परिजनों ने बेटी को 15 दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई न किए जाने से नाराज पीड़ित पक्ष के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता 12 जुलाई को पूर्व मेंयर शकुंतला भारती के नेतृत्व में थाना सासनीगेट पहुंच गए। उन्होंने थाने में जमकर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2022 में कानपुर नगर निवासी युवक से हुई थी। उनके अनुसार बेटी 19 जून को अपने बच्चे के साथ अलीगढ़ आई थी। आरोप है कि 5 जुलाई को ससुराल पक्ष के लोग उसे अपने साथ ले गए, जिसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। परिजनों का आरोप है कि युवती को मथुरा में करीब 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन


घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ थाना सासनीगेट पहुंचे और पुलिस पर आरोपियों को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गंभीर आरोपों के बावजूद पुलिस की ओर से समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पीड़ित परिवार में आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ प्रथम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed