{"_id":"6a531b8d9f9428a8800a3b1b","slug":"attempt-to-illegally-occupy-amu-land-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: यूनिवर्सिटी की जमीन पर कब्जे की कोशिश, पिलर तोड़े, एक नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: यूनिवर्सिटी की जमीन पर कब्जे की कोशिश, पिलर तोड़े, एक नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
Sun, 12 Jul 2026 10:15 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 12 Jul 2026 10:15 AM IST
सार
यूनिवर्सिटी की भूमि पर युवक अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा। उन्होंने यूनिवर्सिटी की भूमि पर लगे पिलर को क्षतिग्रस्त कर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर एएमयू के प्रॉक्टर कार्यालय और संपत्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने यूनिवर्सिटी की भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए एक नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। प्रशासन का आरोप है कि आरोपियों ने जमीन पर लगे एएमयू के पिलर को तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
ग्राम रामगढ़ पंजीपुर, तहसील कोल स्थित खसरा संख्या-360 की यूनिवर्सिटी की भूमि पर 11 जुलाई को फिरदौस नगर का युवक अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी की भूमि पर लगे पिलर को क्षतिग्रस्त कर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर एएमयू के प्रॉक्टर कार्यालय और संपत्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर चौकी पटवारी नगला पुलिस भी मौके पर पहुंची। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया। प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि थाना सिविल लाइंस में व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन