{"_id":"6a533d322eb8500d33068e16","slug":"youth-arrested-for-trying-to-bribe-police-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: हत्या के केस से नाम हटाने के लिए रिश्वत देने पहुंचा युवक, दो लाख देते हुए दबोचा, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: हत्या के केस से नाम हटाने के लिए रिश्वत देने पहुंचा युवक, दो लाख देते हुए दबोचा, भेजा जेल
Sun, 12 Jul 2026 12:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:38 PM IST
सार
कफील एक सफेद रंग के थैले में दो लाख रुपये कैश और मुकदमे से जुड़े दस्तावेज लेकर क्वार्सी थाने पहुंचा। वह काफी देर तक थाने परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में इधर-उधर घूमता रहा। इसके बाद वह सीधे मामले की विवेचना कर रहे थाना प्रभारी अरुण कुमार के केबिन में घुस गया। कफील ने थैले से रुपये निकालकर उन्हें देने की कोशिश की।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के क्वार्सी थाने में पुलिस को रिश्वत देकर हत्या के मुकदमे से अपने परिजनों का नाम निकलवाने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी युवक क्वार्सी थाना प्रभारी को दो लाख रुपये देने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम और एक मोबाइल फोन बरामद कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
8 मार्च को शहंशाहबाद नाला रोड पर दुकान के सामने कपड़े टांगने को लेकर शाकिब नाम के एक युवक का उसके पड़ोसी दुकानदार से विवाद हो गया था। इस झगड़े में हमलावरों ने शाकिब के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया था, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सद्दाम, बबन और रहीश कदीर को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। मामले में नामजद अकील और उसका पिता मुंशी खां लगातार फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को अकील का भाई कफील एक सफेद रंग के थैले में दो लाख रुपये कैश और मुकदमे से जुड़े दस्तावेज लेकर क्वार्सी थाने पहुंचा। वह काफी देर तक थाने परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में इधर-उधर घूमता रहा। इसके बाद वह सीधे मामले की विवेचना कर रहे थाना प्रभारी अरुण कुमार के केबिन में घुस गया। कफील ने इंस्पेक्टर से अपने पिता मुंशी खां और भाई अकील का नाम केस से हटाने की मिन्नतें शुरू कर दीं।
विज्ञापन
जब थाना प्रभारी ने इन्कार किया तो कफील ने थैले से रुपये निकालकर उन्हें देने की कोशिश की। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिसकर्मियों को आवाज दी और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी कफील के पास से दो लाख रुपये की नकदी और एक मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने सरकारी अधिकारी को रिश्वत देने और जांच को प्रभावित करने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।