{"_id":"6a5332d60b774d00550699cb","slug":"allegations-of-physical-harassment-of-a-minor-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 12 Jul 2026 11:55 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:55 AM IST
सार
किशोरी के परिजनों का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट और बर्बरता की। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसका उपचार महिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, छर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी शनिवार को घर से सब्जी खरीदने के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया और करीब चार किलोमीटर दूर स्थित एक मकान में लेकर पहुंच गए । वहां उसके साथ जबरन शराब पिलाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन
किशोरी के परिजनों का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट और बर्बरता की। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। इस दौरान एक आरोपी भागने के प्रयास में मकान की छत से कूद गया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर भीड़ के बीच से सुरक्षित निकाला और थाने ले गई। सीओ छर्रा अनिवेश कुमार के अनुसार पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है।
दो आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में कार्रवाई
नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान किशन गोपाल व संजू के रूप में हुई है।