फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One plant in the name of mother campaign in Aligarh

Aligarh Nagar Nigam: 'एक पौधा मां के नाम' अभियान का हुआ आगाज, एक दिन में रोपे गए 21 हजार पौधे

Sun, 12 Jul 2026 04:13 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 12 Jul 2026 04:13 PM IST
सार

महापौर प्रशांत सिंघल ने अपनी माता सुनीता देवी, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अपनी माता सुरूपि देवी और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने अपनी माता महराजी यादव के नाम पौधे रोपित किए।

विज्ञापन
One plant in the name of mother campaign in Aligarh
नगर निगम में पौधा रोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ - फोटो : नगर निगम

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम ने 12 जुलाई को पौधारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र में वृद्धि करना है। अभियान के पहले दिन शहर में 21 हजार पौधों का रोपण किया गया। महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा और अन्य अधिकारियों ने 'एक पौधा मां के नाम' अभियान के तहत अपनी माताओं के नाम पौधे लगाए।

विज्ञापन


महापौर प्रशांत सिंघल ने अपनी माता सुनीता देवी, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अपनी माता सुरूपि देवी और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने अपनी माता महराजी यादव के नाम पौधे रोपित किए। पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपनी माताओं के नाम एक-एक पौधा लगाया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम ने वर्ष 2026-27 के लिए 20,500 पौधों के रोपण की कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन


पौधारोपण की कार्ययोजना
इस कार्ययोजना के तहत बरौला जाफराबाद में 7,325 पौधे लगाए जाएंगे। शहर के 90 वार्डों में 3,600 पौधे रोपित होंगे। पार्कों में 7,075 पौधे और डिवाइडरों पर 2,500 पौधे लगाने का लक्ष्य है। अभियान में नीम, अमलतास, करंज, शीशम, सागौन, गुलमोहर, जामुन, कनेर और पाम जैसे छायादार व पर्यावरण हितैषी पौधे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरित क्षेत्र का विस्तार
महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रेरणा से 'एक पौधा मां के नाम' अभियान को जनआंदोलन बनाया जा रहा है। नगर निगम भविष्य में शहर के आठ पार्कों को सिटी फॉरेस्ट के रूप में विकसित करेगा। इससे हरित क्षेत्र का विस्तार होगा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में पार्षद राकेश ठाकुर, मनोज कुमार, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, महाप्रबंधक जल पीके सिंह, मुख्य अभियंता वीके सिंह, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी और पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed