फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Plantation in Shekha jheel Aligarh

Aligarh: शेखा झील परिसर में हुआ पौधारोपण, मंत्री संदीप सिंह ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में लगाया पौधा

Sun, 12 Jul 2026 05:35 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 12 Jul 2026 05:35 PM IST
सार

शेखा झील परिसर में पौधरोपण किया गया। प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा संदीप सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। प्रदेश में पिछले नौ वर्षों में 247 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य जनसहभागिता से पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Plantation in Shekha jheel Aligarh
मंत्री संदीप सिंह और डीएम अविनाश कुमार पौधारोपण करते हुए - फोटो : विभाग

विस्तार

उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत 12 जुलाई को अलीगढ़ की शेखा झील परिसर में पौधरोपण किया गया। प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा संदीप सिंह ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिवम कुमार ने अतिथियों का पौधा भेंटकर स्वागत किया।

विज्ञापन


राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रकृति मानव जीवन का आधार है। वृक्ष केवल हरियाली के प्रतीक नहीं, बल्कि जीवनदायिनी शक्ति हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का "एक पेड़ मां के नाम" अभियान जनआंदोलन बन गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। प्रदेश में पिछले नौ वर्षों में 247 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य जनसहभागिता से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों का आह्वान
सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने का प्रभावी उपाय अधिक वृक्षारोपण है। उन्होंने अपने कार्यालय परिसर में नीम के पौधे लगाए हैं। एमएलसी तारिक मंसूर ने अनियंत्रित वृक्ष कटान से मौसम चक्र प्रभावित होने की बात कही। उन्होंने मिट्टी का कटाव रोकने और जैव विविधता संरक्षित रखने में वृक्षों की भूमिका बताई। एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में 43 लाख 23 हजार 100 पौधे रोपे जा रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से "एक पेड़ मां के नाम" लगाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संरक्षण और भविष्य हैं एक-दूसरे पर निर्भर
विधायक कोल अनिल पाराशर ने शुद्ध वायु और स्वस्थ जीवन के लिए वृक्षों को अनिवार्य बताया। उन्होंने खाली भूमि पर पौधरोपण करने का आह्वान किया। विधायक छर्रा रवेंद्र पाल सिंह ने पौधों की सुरक्षा के लिए अधिक ट्री गार्ड लगाने पर बल दिया। उन्होंने शेखा झील परिसर में सेल्फी प्वाइंट बनवाने की घोषणा की। जिला पंचायत की अध्यक्ष विजय सिंह ने धरती को हरा-भरा बनाना समय की आवश्यकता बताया। जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने ऑक्सीजन के सबसे बड़े स्रोत वृक्षों के आसपास हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेने को कहा। 


प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिवम कुमार ने बताया कि जनपद में सभी 26 विभागों के प्रयासों से पौधरोपण हो रहा है। उन्होंने शेखा झील को रामसर साइट का दर्जा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक पौधे का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में वन संरक्षक श्रद्धा यादव, जिलाधिकारी अविनाश कुमार और मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने भी पौधरोपण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed