{"_id":"6a32fc78473f5438580b4a41","slug":"patwari-and-his-husband-arrested-in-jind-while-accepting-bribe-of-rs-8000-jind-news-c-199-1-sroh1006-155246-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद में पति समेत पटवारी 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद में पति समेत पटवारी 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को उचाना तहसील के सामने एक निजी दुकान पर छापेमारी कर पटवारी नीलम और उनके पति सतीश को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
रिश्वत 15 एकड़ जमीन के तकसीम और इंतकाल की एवज में मांगी गई थी। मामले में पटवारी और उनके पति के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त एसडीओ रामकुमार ने शिकायत दी थी कि उनकी 15 एकड़ जमीन के तकसीम और इंतकाल के लिए महिला पटवारी नीलम 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही थी। बाद में बातचीत के बाद 8 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायतकर्ता रामकुमार ने पहले ही एसीबी को इसकी सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
बुधवार को निरीक्षक प्रमिला के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने उचाना तहसील के सामने एक निजी दुकान पर छापेमारी की और वहां सतीश को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। उस समय पटवारी मौके पर मौजूद नहीं थीं। पटवारी को मौके पर बुलाया गया। एसीबी की टीम पटवारी और उनके पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
एक सप्ताह में तीसरी कार्रवाई
एसीबी की जिले में एक सप्ताह में तीसरी कार्रवाई है। हाल ही में पहले सिविल सर्जन कार्यालय के चालक को 44 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था। वहीं मंगलवार को ही उचाना नगर पालिका सचिव को 32 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। अब बुधवार को पटवारी और उनके पति को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
वर्जन
पटवारी के कहने पर उनके पति ने रिश्वत ली। पटवारी और उनके पति के खिलाफ एसीबी ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -प्रमिला, निरीक्षक, एसीबी