{"_id":"6a53850f87b262ff7e0c215a","slug":"planted-saplings-and-conveyed-the-message-of-saving-the-environment-jind-news-c-199-1-sroh1006-156618-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
Sun, 12 Jul 2026 05:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो 12जेएनडी10-अर्बन एस्टेट स्थित पार्क में पौधरोपण करते हुए सेव संस्था सदस्य। स्रोत सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सोसाइटी फॉर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन एनवायरनमेंट सेव ने रविवार सुबह जींद के अर्बन स्टेट स्थित पार्क में श्रमदान किया। संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में यह 473वां अभियान चलाया गया। सदस्यों ने आस-पास की महिलाओं और बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया।
पार्क से पॉलिथीन और अन्य कूड़ा उठाया गया। सदस्यों ने पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहयोग देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण का यह उचित समय है। पौधा लगाकर पेड़ बनाने का प्रयास करना चाहिए। पर्यावरण जीवन का अमूल्य हिस्सा है। स्वच्छता पर्यावरण को शुद्ध रखने में अहम भूमिका निभाती है। सभी को कूड़ा डस्टबिन में डालने की आदत अपनानी चाहिए। इस अवसर पर जगबीर देशवाल, जोरा सिंह रेढू, फौजी बलवीर सिंह, बलजीत रेढू, रोहताश गुप्ता, सुजान सिंह पूनिया, डॉ. राजेंद्र, अजीत सिंह मलिक, हरबीर सिंह और मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।