{"_id":"6a73891017dd12b1f0015544","slug":"players-from-gohana-and-kurukshetra-dominate-the-state-level-competition-jind-news-c-199-1-sroh1009-157959-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोहाना और कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोहाना और कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन
05जेएनडी 24: दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ आयोजक। स्रोत: कोच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। गोपाल विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने दौड़, शॉटपुट, लॉन्ग जंप और वॉकिंग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में गीता विद्या मंदिर, गोहाना और एमएमवी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं मेजबान जींद और उचाना के खिलाड़ियों ने भी कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रतियोगिता में अंडर-19 बहन वर्ग शॉटपुट में गोपाल विद्या मंदिर जींद की गजल ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि अंडर-17 वर्ग में उचाना मंडी की ईशु विजेता रही। 400 मीटर दौड़ में कुरुक्षेत्र के समीर और नितिन सैनी, बहुअकबरपुर की कशिश, रोहतक की सौम्या और गोहाना के दक्ष, अनु, ध्रुव और परिता ने अपने-अपने वर्गों में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में गोहाना की अवनी, बुद्धखेड़ा की अंशु, नूंह की सपना, कालांवाली की जसप्रीत, कुरुक्षेत्र के साहिल, नूंह की श्रुति, गोहाना की निति और उचाना कला के देवांश विजेता रहे।
वहीं 1500 मीटर दौड़ में गोहाना की दीक्षा, उचाना कला के मंजीत, कुरुक्षेत्र की ममता और शिवम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वॉकिंग स्पर्धा में आरजू, उचाना कला के मंजीत और उचाना मंडी के यश ने बाजी मारी। लॉन्ग जंप में गोहाना की अवनी, ध्रुव और गोपाल विद्या मंदिर जींद की प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खेल भावना और अनुशासन से ही बनती है खिलाड़ी की पहचान
उत्तर क्षेत्र हैंडबॉल प्रमुख एवं कोच राजेंद्र सैनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेलों में जीत और हार दोनों महत्वपूर्ण हैं लेकिन अनुशासन, मेहनत और बेहतर प्रदर्शन ही खिलाड़ी की असली पहचान बनती है। विद्यालय के प्राचार्य अजय कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन वीरवार को होगा। इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।