सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police accused of making factory owner sit in police station and showing him Cricket World Cup

Jind News: पुलिस पर फैक्ट्री मालिक को थाने में बैठाकर क्रिकेट वर्ल्ड कप दिखाने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Police accused of making factory owner sit in police station and showing him Cricket World Cup
विज्ञापन
जींद। सफीदों की भाट कॉलोनी की रंग-गुलाल की फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में नौ महिलाओं की मौत मामले में मृतकों के परिजनों ने पुलिस पर फैक्टरी मालिक को 20-20 वर्ल्ड क्रिकेट कप दिखाने का आरोप लगाया है।
Trending Videos



परिजन सुनील, राहुल, प्रदीप, संतोष, अनिल आदि ने कहा कि पुलिस इस मामले में आरोपी से मिली हुई है। आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा कि फैक्टरी मालिक मुख्य आरोपी राकेश उर्फ राजू को पुलिसकर्मियों द्वारा सिटी थाना के मुंशी रूम में कुर्सी पर बैठाकर के 20-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बड़े-बड़े होटलों से खाना मंगवाकर खिला रही है। इतना ही नहीं परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि दाह संस्कार नहीं करने की बात पर पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पुलिसकर्मी बोले कि क्यों ड्रामा कर रहे हो। इस पर परिजन और भड़क गए और पुलिस से नाराज हो गए।



परिजन गीता कॉलोनी में मृत कमलेश के शव के पास एकत्रित हो गए थे। जिन्होंने सफीदों पुलिस के प्रति काफी रोष प्रकट करते हुए हंगामा किया। कमलेश (58) का शव रोहतक पीजीआई से मंगलवार देर सायं सफीदों पहुंचा गया था लेकिन परिजनों ने शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिया था।



परिजनों ने शव को फ्रीजर में रखकर बुधवार दोपहर में हंगामा किया। दाह संस्कार नहीं करने की सूचना पर सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed