{"_id":"69b2938971989905ca049c78","slug":"video-awareness-program-on-world-kidney-day-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: शुगर और बीपी के मरीज रखें खास ध्यान, समय पर जांच से बच सकती है किडनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: शुगर और बीपी के मरीज रखें खास ध्यान, समय पर जांच से बच सकती है किडनी
नागरिक अस्पताल में वीरवार को विश्व किडनी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सीएमओ डॉ. सुमन कोहली की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने डायलिसिस सेंटर का दौरा किया और किडनी रोगियों को गुलाब के फूल देकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने अस्पताल में आए लोगों को किडनी को स्वस्थ रखने के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति के यूरिन की मात्रा अचानक कम या ज्यादा होने लगे तो उसे तुरंत किडनी की जांच करवानी चाहिए। 40 वर्ष की उम्र के बाद स्वस्थ व्यक्ति को भी नियमित रूप से बीपी और शुगर की जांच करवाते रहना चाहिए। पीएमओ डॉ. रघुवीर पूनिया व डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने बताया कि नागरिक अस्पताल में किडनी के कुल 105 मरीज पंजीकृत हैं। इनमें 58 नेगेटिव और 47 पॉजिटिव मरीज शामिल हैं। इन सभी मरीजों का अस्पताल में मुफ्त उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है और जिन मरीजों को समय-समय पर डायलिसिस की जरूरत होती है, उन्हें सरकार की योजना के तहत निशुल्क उपचार दिया जाता है। डिप्टी सीएमओ डॉ. पालेराम कटारिया ने कहा कि किडनी से संबंधित अधिकांश मरीज वही होते हैं, जिन्हें शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। यदि इन बीमारियों का समय पर इलाज न कराया जाए तो किडनी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। डॉ. निशु ने बताया कि शुगर और हाई ब्लड प्रेशर किडनी खराब होने के सबसे बड़े कारण हैं। इसलिए हर व्यक्ति को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाते रहना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।