सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pre-monsoon arrives...the weather will remain cool till the end of June

Jind News: प्री मानसून की दस्तक...जून के अंत तक ठंडा रहेगा मौसम

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Pre-monsoon arrives...the weather will remain cool till the end of June
17जेएनडी02-बुधवार को खुशनुमा मौसम के दौरान रेलवे स्टेशन रोड से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
जींद। प्री मानसून की दस्तक से मौसम का मिजाज बदल गया है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत रहेगी। जून के अंत तक मौसम अपेक्षाकृत खुशनुमा बना रहेगा।

अगले 10-12 दिन तक जिले में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हवाएं चलने से तापमान नियंत्रित रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री से ज्यादा होने की संभावना कम है। वहीं न्यूनतम भी 27-28 डिग्री तक ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों से जिले में बदलते मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। कहीं बारिश तो कहीं बादल छाने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। इस बार मानसून पूर्व गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। इसके कारण वातावरण में नमी बढ़ी है और तेज धूप का प्रभाव कम हुआ है।
विज्ञापन

पूर्वी और दक्षिणी दिशा से चलने वाली हवाएं भी मौसम को संतुलित बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही हैं। जिले में प्री मानसून की बारिश हो रही है। अगले दिनों में सुबह और शाम के समय बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है।
कृषि विशेषज्ञों ने भी किसानों को मौसम की इस स्थिति का लाभ उठाने की सलाह दी है। खेतों में खड़ी फसलों और पशुओं की देखभाल के लिए यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है। हालांकि किसानों को मौसम विभाग की ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी बदलाव की स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। अब धान, बाजरा, मूंग, ग्वार की फसल की बिजाई करने का उपयुक्त समय है।
वर्जन
अगले कुछ दिनों तक हवा के चलने और बादलवाई से मौसम अनुकूल बना रहेगा। इससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। आगामी दिनों में बूंदाबांदी होने के भी आसार बनेंगे।
-डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed