सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Relief from the Scorching Heat... Municipal Council Opens Night Shelters

Jind News: गर्मी के प्रकोप से राहत...नगर परिषद ने खोले रैन बसेरे

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Relief from the Scorching Heat... Municipal Council Opens Night Shelters
विज्ञापन
जींद। लगातार बढ़ रही गर्मी के प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद ने आमजन को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं। पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था।
Trending Videos

नगर परिषद ने इस बार गर्मी के मौसम में पहली बार रैन बसेरे खोलने का निर्णय लिया है ताकि राहगीरों और जरूरतमंदों को सुरक्षित ठहरने की सुविधा मिल सके। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार, रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। यहां साफ-सफाई, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है ताकि भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी शहर के 25 स्थानों पर मटके रखवाने की व्यवस्था की जा रही है। इन मटकों के माध्यम से राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे उन्हें तेज धूप और लू से कुछ राहत मिल सके।

हीट वेव को देखते हुए आगे भी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे। आमजन से भी अपील की गई है कि वह दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और अधिक से अधिक पानी का सेवन करें, ताकि लू के प्रभाव से बचा जा सके। फिलहाल रेन बसेरे को मुसाफिरों के लिए खोल दिया गया है। -ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article