{"_id":"69f3a03f66925e71f20eb740","slug":"the-first-phase-of-the-census-begins-today-jind-news-c-199-1-jnd1010-152589-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आज से जनगणना का पहला चरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आज से जनगणना का पहला चरण शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने वीरवार को जिला सचिवालय में संबंधित अधिकारियों बैठक ली। जिले में आज से जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण शुरू किया जाएगा जो 31 मई तक जारी रहेगा।
डीसी ने अधिकारियों से कहा कि कोई भी मकान गणना से छूटना नहीं चाहिए। उच्च अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में जाकर डेटा की गुणवत्ता और कार्य प्रगति की जांच करने के निर्देश दिए।
मोहम्मद इमरान रजा ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जनगणना के दौरान जुटाया गया डेटा पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखा जाता है। इसका उपयोग केवल सरकार द्वारा जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के निर्माण के लिए किया जाता है। इस अवसर पर डीआरओ राजकुमार और डीईओ सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos