Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
CITU and Sarv Karmchari Sangh stage protest in Jind, demand minimum wage of ₹26,000.
{"_id":"69f491a49386552c56090e80","slug":"video-citu-and-sarv-karmchari-sangh-stage-protest-in-jind-demand-minimum-wage-of-rs26000-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में सीटू और सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, 26 हजार न्यूनतम वेतन की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में सीटू और सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, 26 हजार न्यूनतम वेतन की उठाई मांग
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सीटू, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। नगर परिषद कार्यालय पर आयोजित जनसभा के बाद कर्मचारियों और मजदूरों ने पुराने बस अड्डे तक रोष प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से कपूर सिंह, संजीव ढांडा, विक्रम सिंह और बिजेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन संदीप जाजवान और सोहन लाल ने किया। सभा की शुरुआत में शिकागो के शहीद मजदूरों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
नेताओं ने कहा कि देश में केंद्र और राज्य सरकारें पूंजीपतियों के साथ मिलकर मजदूरों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही हैं। उन्होंने श्रम कानूनों में बदलाव को गुलामी की दास्तान करार देते हुए लेबर कोड्स को तुरंत रद्द करने की मांग की। नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी आवाज बुलंद करते हुए फिलिस्तीनी जनता का समर्थन किया और ईरान व वेनेजुएला की संप्रभुता पर अमेरिकी सैन्य आक्रामकता व आर्थिक नाकेबंदी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि साम्राज्यवादी ताकतें प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जे के लिए युद्ध कर रही हैं, जिसका सबसे बुरा असर आम मेहनतकश जनता पर पड़ रहा है। महिला नेताओं सुनीता कालीरमन और नीलम ने कहा कि मिड-डे मील और आशा वर्करों को नाममात्र वेतन देकर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि मिड-डे मील वर्करों का बकाया मानदेय जारी किया जाए और आशा वर्करों को ऑनलाइन काम के नाम पर दी जा रही धमकियां बंद हों। संगठनों ने न्यूनतम वेतन 26000 रुपये करने, मनरेगा की पूर्ण बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और निर्माण मजदूरों का बंद पोर्टल दोबारा शुरू करने की मांग उठाई। इस अवसर पर मंदीप नेहरा, संदीप गिल, जोगिंदर सिंह, कश्मीर सिंह, अनीता, राजबाला और अन्य मजदूर कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।