{"_id":"6a32e78aeccfc5aba20fa2c2","slug":"rfid-tagging-of-38000-out-of-53000-houses-completed-jind-news-c-199-1-sroh1009-155251-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 53 हजार घरों में से 38 हजार घरों की आरएफआईडी टैगिंग पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 53 हजार घरों में से 38 हजार घरों की आरएफआईडी टैगिंग पूरी
विज्ञापन
17जेएनडी15: शहर में एजेंसी के सदस्य मकान पर आरएफआईडी लगाते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। शहरवासियों को जल्द ही गंदगी और कूड़े के ढेरों से राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अटकी डोर टू डोर कूड़ा उठान योजना जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है। घरों में आरएफआईडी कोड लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
शहर के 53 हजार घरों में से अब तक करीब 38 हजार घरों को टैग किया जा चुका है। शेष घरों की टैगिंग इस माह के अंत तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठान का टेंडर काफी पहले हो चुका है लेकिन एजेंसी को अभी तक पूरी तरह काम आवंटित नहीं किया गया है। काम शुरू करने से पहले प्रत्येक मकान को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ने के लिए टैगिंग की जा रही है। इससे यह रिकॉर्ड रहेगा कि किस घर से कूड़ा उठाया गया और किससे नहीं। संबंधित एजेंसी को पूरी प्रक्रिया में अभी करीब 15 दिन और लग सकते हैं।
वर्तमान में नगर पालिका अपने स्तर पर घरों से कूड़ा उठाने का काम कर रही है। हालांकि पर्याप्त वाहन, कर्मचारी और अन्य संसाधनों के अभाव के कारण इसका असर सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है। कई कॉलोनियों और मोहल्लों में प्रतिदिन कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। कई जगह लोगों को दो-दो और तीन-तीन दिन तक कूड़ा उठने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
कूड़े के ढेरों से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोग परेशान
स्थिति यह है कि शहर के विभिन्न कूड़ा प्वाइंटों पर भी गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले यह समस्या और गंभीर होती जा रही है। कूड़े के ढेरों से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही मच्छरों और अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। कई क्षेत्रों के लोग लगातार नियमित कूड़ा उठान व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं।
सफाई व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा
डोर टू डोर कूड़ा उठान शुरू होने के बाद सफाई व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा। प्रत्येक घर से नियमित रूप से कूड़ा एकत्र किया जाएगा और उसकी ऑनलाइन निगरानी भी होगी। इससे शहर में कूड़ा फैलने की समस्या कम होगी और सार्वजनिक स्थानों पर बने कूड़ा प्वाइंटों पर दबाव भी घटेगा।
वर्जन
फिलहाल शहर में कूड़ा उठान के लिए नगर पालिका काम कर रही है। अधिकतर कॉलोनियों से प्रतिदिन कूड़ा उठवाया जा रहा है। इसके अलावा एजेंसी की चार अलग-अलग टीमें शहर के विभिन्न वार्डों में घरों में एजेंसी की तरफ से आरएफआईडी का काम कर रही हैं। निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी होने के बाद एजेंसी को काम सौंप दिया जाएगा। इसके बाद जुलाई के पहले सप्ताह से शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठान व्यवस्था शुरू होने की उम्मीद है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद जींद।