फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Route diverted... buses taking a detour of 10 kilometres, passengers arriving late instead of scheduled

Jind News: रूट डायवर्ट....10 किलोमीटर घूमकर आ-जा रही बसें, निर्धारित की बजाय देरी से पहुंच रहे यात्री

Wed, 19 Aug 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Route diverted... buses taking a detour of 10 kilometres, passengers arriving late instead of scheduled
फोटो 17 नरवाना। रूट डायवर्ट करते हुए पुलिस कर्मी। संवाद। - फोटो : 1
नरवाना। दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर बैरिकेडिंग किए जाने के बाद हरियाणा रोडवेज की बसों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रूट डायवर्ट होने के कारण बसों को करीब आठ से दस किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। इसके चलते बसें निर्धारित समय से देरी से बस स्टैंड और गंतव्य तक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

इस रूट पर जींद डिपो की 14 और दादरी डिपो की एक बस चलती है। जींद डिपो की चार बसें चंडीगढ़, पांच पटियाला, तीन लुधियाना, एक अमृतसर और एक जम्मू-कटरा जाती है।
विज्ञापन

नरवाना बस स्टैंड के स्टैंड इंचार्ज शमशेर ने बताया कि पहले जींद-पटियाला-चंडीगढ़ रूट की बस नरवाना बस स्टैंड पर शाम करीब 4 से 4:10 बजे तक पहुंच जाती थी लेकिन बैरिकेडिंग के बाद अब यह बस करीब 4:30 बजे पहुंच रही है। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी अतिरिक्त समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिकेडिंग से बदला रूट, टूटी-सिंगल सड़कों ने बढ़ाई परेशानी
जींद-पटियाला-चंडीगढ़ रूट पर बस चलाने वाले चालक ओमप्रकाश ने बताया कि दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग के कारण बसों को अब वाया हंसडहर-खनौरी या वाया पीपलथा, ढाबी टेक सिंह और खनौरी होकर जाना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग की सड़क कई जगह सिंगल और टूटी हुई है। इसके चलते बसों की रफ्तार प्रभावित होती है और वे निर्धारित समय पर बस स्टैंड तक नहीं पहुंच पातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed