{"_id":"6a84ac5b8a6d4aae4b024a19","slug":"seats-vacant-in-crsu-demand-for-reopening-of-admission-portal-jind-news-c-199-1-sroh1009-158705-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू में सीटें खाली दोबारा दाखिला पोर्टल खोलने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू में सीटें खाली दोबारा दाखिला पोर्टल खोलने की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की खाली पड़ी सीटों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विश्वविद्यालय प्रशासन से दोबारा दाखिला पोर्टल खोलने की मांग की है। एबीवीपी का कहना है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी अभी भी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक हैं लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण उन्हें आवेदन का अवसर नहीं मिल पा रहा है।
एबीवीपी जींद विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष सतविंदर ढिल्लो ने कहा कि जब विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त हैं तो उन्हें खाली छोड़ना विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय दोनों के हित में नहीं है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए और विश्वविद्यालय को उपलब्ध सीटों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय और गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय समेत कई विश्वविद्यालयों में रिक्त सीटों को भरने के लिए दोबारा दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। ऐसे में सीआरएसयू प्रशासन को भी विद्यार्थी हित में जल्द पोर्टल खोलना चाहिए।
विज्ञापन
एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय सभी विभागों और पाठ्यक्रमों में उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी सार्वजनिक करे और खाली सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन का अवसर दे। कई विद्यार्थी ऐसे हैं जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए या जिनके परीक्षा परिणाम देर से घोषित हुए। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी इससे लाभ मिलेगा।
एबीवीपी ने चेतावनी दी कि मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन विद्यार्थियों की आवाज को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाएगा।