{"_id":"6a84bfc6769bcfe9560560ee","slug":"provide-timely-benefits-of-agricultural-schemes-to-eligible-farmers-godara-jind-news-c-199-1-sroh1006-158663-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समयबद्ध पहुंचाएं : गोदारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समयबद्ध पहुंचाएं : गोदारा
विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी01-उप कृषि निदेशक कार्यालय में समीक्षा बैठक में मौजूद संयुक्त निदेशक और अन्य कर्
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। संयुक्त निदेशक कृषि (कॉटन) आत्मा राम गोदारा ने उप निदेशक कृषि कार्यालय में विभिन्न कृषि योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, किसानों को मिल रहे लाभ, लंबित कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
संयुक्त निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की ओर से किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में कपास फसल से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों की भी विशेष रूप से समीक्षा की गई।
गोदारा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, संतुलित उर्वरक के उपयोग, फसल संरक्षण और विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करने और किसानों से सीधा संपर्क बनाए रखने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
गोदारा ने कहा कि विभाग का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ कृषि उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि करना है। किसानों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को सक्रियता से कार्य करना होगा।