फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to increase seats in MA Music Vocal, memorandum submitted

Jind News: एमए म्यूजिक वोकल में सीटें बढ़ाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Wed, 19 Aug 2026 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Demand to increase seats in MA Music Vocal, memorandum submitted
18जेएनडी04: सीआरएसयू में म्यूजिक वोकल की सीट बढ़वाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए विद्यार् - फोटो : Archive
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में किसान छात्र एकता संगठन ने एमए म्यूजिक वोकल में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की। संगठन के कार्यकारी प्रधान गोविंद सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी के नाम ज्ञापन ओएसडी विजय सैनी को सौंपकर विद्यार्थियों की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

संगठन ने कहा कि एमए म्यूजिक वोकल में सीटें सीमित होने के कारण बड़ी संख्या में योग्य विद्यार्थियों को प्रवेश से वंचित होना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए सीटों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए ताकि अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके।
विज्ञापन

कार्यकारी प्रधान गोविंद सैनी ने कहा कि मांग किसी एक विद्यार्थी की नहीं, बल्कि उन सभी विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी है, जो एमए म्यूजिक वोकल में प्रवेश लेकर अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से सीटों में वृद्धि की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की मांग की। मीडिया प्रभारी प्रयास सेलवाल ने कहा कि प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी योग्य हैं, लेकिन सीमित सीटों के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संगठन के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान नकुल, आशा, निकिता, विकास, नितिन, रेनु, कमल, अंकुश, ज्योति कौर, सुजाता, शीतल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed