फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The results of the Bar Association elections will be declared on September 8.

Jind News: बार एसोसिएशन के चुनाव के आठ सितंबर को जारी होंगे परिणाम

Wed, 19 Aug 2026 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The results of the Bar Association elections will be declared on September 8.
जींद। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की देखरेख में मतगणना की गई। हालांकि मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित नहीं किए गए।
विज्ञापन

बार चुनाव को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मामले को लेकर आठ सितंबर को सुनवाई होनी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे। मतगणना के बाद सभी मतपत्रों और परिणाम संबंधी दस्तावेजों को सीलबंद लिफाफों में सुरक्षित कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान चार कोर्ट कर्मचारी, एक सिक्योरिटी गार्ड, जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा और चुनाव अधिकारी अधिवक्ता दलबीर शर्मा मौजूद रहे। मतगणना वाले कमरे में किसी भी कर्मचारी और अधिकारी के आने की आज्ञा नहीं थी वहीं वीडियोग्राफी पर पूर्ण प्रतिबंध था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मतगणना सुबह करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई जो कि चार बजे तक संपन्न हुई। इसके बाद सीलबंद लिफाफे तैयार कर सत्र न्यायाधीश को सौंप दिए गए। अब इनकी सुरक्षा न्यायालय स्तर पर रहेगी। हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने के कारण चुनाव परिणामों को फिलहाल रोककर रखने का निर्णय लिया गया है। हाईकोर्ट में आठ सितंबर को होने वाली सुनवाई के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

परिणाम को लेकर अधिवक्ता में बना उत्साह
बार एसोसिएशन के चुनाव परिणामों को लेकर अधिवक्ताओं में भी उत्सुकता बनी हुई है। मतदान के बाद से ही प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के बीच जीत के दावे कर रहे थे। मंगलवार को मतगणना पूरी होने के बाद भी परिणाम घोषित नहीं होने के कारण प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को अभी कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद चुनाव परिणाम घोषित होने का रास्ता साफ हो सकता है। सभी की नजरें अब आठ सितंबर को होने वाली हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी है।

वर्जन
मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा की देखरेख में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना करवाई गई है। अब आठ सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही परिणाम जारी किए जाएंगे। -अधिवक्ता दलबीर शर्मा, चुनाव अधिकारी, जिला बार एसोसिएशन चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article