{"_id":"6a84b87481db79f7f6022b1c","slug":"put-aside-pride-and-focus-on-the-strength-of-the-organization-jind-news-c-199-1-sroh1009-158693-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विनेश बोलीं- घमंड छोड़कर संगठन की मजबूती पर जोर दें, कार्यकर्ता बोला- सबसे ज्यादा घमंड तो आपमें है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विनेश बोलीं- घमंड छोड़कर संगठन की मजबूती पर जोर दें, कार्यकर्ता बोला- सबसे ज्यादा घमंड तो आपमें है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जुलाना में कांग्रेस संगठन की बैठक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी खुलकर सामने आई। कार्यकर्ताओं ने बड़े नेताओं को पार्टी की बैठकों में शामिल नहीं होने को लेकर सवाल उठाए। उनके निशाने पर सीधे जुलाना विधायक विनेश फोगाट रहीं। विनेश ने जब घमंड छोड़कर संगठन को एकजुट करने की बात कही तो एक कार्यकर्ता ने कहा कि विनेश जी, सबसे ज्यादा घमंड तो आपमें है।
जाट धर्मशाला की दूसरी मंजिल पर बंद सभागार में आयोजित बैठक में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र और सह प्रभारी जितेंद्र बघेल कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर फीडबैक ले रहे थे। इसी दौरान एक कार्यकर्ता काला नंबरदार ने कहा कि वह 32 साल इनेलो में रहे और पिछले छह साल से कांग्रेस में हैं। चुनाव के समय उन्होंने पार्टी के लिए सबसे अधिक काम किया लेकिन अब विधायक उन्हें पहचानती तक नहीं हैं।
बात बढ़ी तो विनेश फोगाट ने कहा कि हर व्यक्ति में कहीं न कहीं घमंड होता है और इसे दूर करके संगठन को एकजुट होकर मजबूत करना चाहिए। विधायक की इस बात पर जयदीप चहल ने पलटवार करते हुए कहा, विनेश जी सबसे ज्यादा घमंड तो आपमें ही है।
विज्ञापन
विनेश फोगाट ने अपनी सफाई में कहा कि वह कांग्रेस के किसी गुट का हिस्सा नहीं हैं और उनका उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की पदयात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें निमंत्रण नहीं मिला था। इसके बावजूद वह यात्रा में शामिल हुईं और कांग्रेस के लिए प्रचार किया। इस पर बृजेंद्र सिंह के समर्थक राजेश मलिक ने कहा कि उन्होंने स्वयं विधायक को पदयात्रा का निमंत्रण दिया था। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, लाजवंती ढिल्लों मौजूद रहे।
टिकट देना पार्टी की जिम्मेदारी है : प्रभारी संजय दत्त
प्रभारी संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि टिकट देना पार्टी की जिम्मेदारी है। विनेश फोगाट को टिकट पार्टी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से दिया गया था और चुनाव में उनकी जीत से आसपास की सीटों पर भी कांग्रेस को फायदा मिला। विनेश को खेल गतिविधियों के लिए बाहर भी जाना पड़ता है। इसे समझना चाहिए।
उनका पार्टी कार्यालय 24 घंटे खुला रहता है : विनेश
विनेश फोगाट ने कहा कि उनका पार्टी कार्यालय 24 घंटे खुला रहता है। कार्यकर्ता वहां आकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं। हालांकि बैठक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी पूरी तरह शांत नहीं हो सकी।