{"_id":"6a84abfda5a311ffc00a7a46","slug":"students-did-not-arrive-at-the-cycle-fair-on-the-first-day-shopkeepers-kept-waiting-jind-news-c-199-1-sroh1009-158699-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: साइकिल मेले में पहले दिन नहीं पहुंचे विद्यार्थी, दुकानदार करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: साइकिल मेले में पहले दिन नहीं पहुंचे विद्यार्थी, दुकानदार करते रहे इंतजार
विज्ञापन
18जेएनडी22: राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में दो दिवसीय साइकिल मेले में खड़े साइकिल। स
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। अनुसूचित जाति के छठी कक्षा के विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध करवाने के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में मंगलवार से दो दिवसीय साइकिल मेला शुरू हुआ। मेले के पहले दिन विद्यार्थियों और अभिभावकों ने रुचि नहीं दिखाई। इसके चलते साइकिल विक्रेता दिनभर स्कूल में विद्यार्थियों का इंतजार करते रहे। शाम तक अपेक्षित संख्या में विद्यार्थी नहीं पहुंचने पर विक्रेताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा।
शिक्षा विभाग की ओर से जिले के छठी कक्षा में पढ़ने वाले 224 पात्र विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराई जानी है। इसके लिए 18 और 19 अगस्त को जिला स्तर पर साइकिल खरीद मेले का आयोजन किया जा रहा है। विभाग ने 20 इंची साइकिल की कीमत जीएसटी सहित 2800 रुपये और 22 इंची साइकिल की कीमत 3000 रुपये निर्धारित की है।
विद्यार्थी निर्धारित राशि के दायरे में अपनी पसंद की साइकिल खरीद सकेंगे। योजना के तहत कक्षा छठी में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के वे छात्र-छात्राएं पात्र हैं, जो दो किलोमीटर या इससे अधिक दूरी से स्कूल आते हैं। हालांकि विद्यार्थी पहले से विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना का लाभ ले रहे हैं तो उन्हें इस योजना के तहत साइकिल नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
दुकानदारों के पास 3000 से 12 हजार रुपये तक की कीमत वाली साइकिलें उपलब्ध
पहले दिन मेले में साइकिल विक्रेता अलग-अलग मॉडल और वैराइटी लेकर पहुंचे। दुकानदारों के पास करीब 3000 से 12 हजार रुपये तक की कीमत वाली साइकिलें उपलब्ध थीं। विक्रेताओं ने स्कूल परिसर में स्टॉल लगाए और पूरे दिन अभिभावकों व विद्यार्थियों के आने का इंतजार करते रहे। लेकिन विद्यार्थियों की कम संख्या के कारण पहले दिन खरीदारी नहीं हो सकी।
बॉक्स
पहले दिन विद्यार्थियों ने साइकिल मेले में रुचि नहीं दिखाई बुधवार को मेले के दूसरे दिन विद्यार्थी और उनके अभिभावक अधिक संख्या में पहुंचेंगे और पात्र विद्यार्थी योजना का लाभ उठाकर साइकिल खरीद सकेंगे। ज्यादा-से-ज्यादा बच्चों को लाभ लेने के लिए संदेश दिया गया है। -सरोज श्योकंद, खंड शिक्षा अधिकारी जींद।