फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Scientists taught women farmers the tricks of crop protection and pesticide management

Jind News: महिला किसानों को वैज्ञानिकों ने बताए फसल सुरक्षा और कीटनाशक प्रबंधन के गुर

Thu, 06 Aug 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Scientists taught women farmers the tricks of crop protection and pesticide management
फोटो 05जेएनडी29-चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण करते हुए महिला किसान और अ​धि
जींद। सुरक्षित छिड़काव तकनीक और कीटनाशकों के सही इस्तेमाल को लेकर आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के तहत बुधवार को 66 महिला किसानों को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। यह प्रशिक्षण हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से अनुसूचित जाति की महिला किसानों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. सुरेंद्र यादव और प्रशिक्षण कार्यक्रम के फैसिलिटेटर डॉ. वजीर चौहान के नेतृत्व में महिला किसानों ने विश्वविद्यालय की विभिन्न प्रयोगशालाओं का दौरा किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने उन्हें खाद्यान्न, फल और सब्जियों में कीटनाशकों के अवशेषों की जांच प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। किसानों ने प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थों में मौजूद रासायनिक अवशेषों के परीक्षण की तकनीक को भी देखा।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने महिला किसानों को अनाज में लगने वाले कीटों, फसलों में होने वाली प्रमुख बीमारियों और उनके वैज्ञानिक प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद किसानों ने विश्वविद्यालय के कृषि फार्म का भ्रमण किया, जहां उन्हें सुरक्षित छिड़काव तकनीक, कीटनाशकों के संतुलित उपयोग और फसल सुरक्षा के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने कहा कि कीटनाशकों का प्रयोग हमेशा अनुशंसित मात्रा और सुरक्षा मानकों के अनुसार करना चाहिए। इससे फसल की गुणवत्ता बेहतर होने के साथ मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण की भी सुरक्षा होती है। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी खेती को अधिक सुरक्षित और लाभकारी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed