सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Scooty rider injured after being hit by an uncontrolled car

Jind News: बेकाबू कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 06 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider injured after being hit by an uncontrolled car
विज्ञापन
जींद। शहर नरवाना के हरियल चौक पर एक बेकाबू कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार घायल हो गया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
Trending Videos

बडनपुर निवासी प्रह्लाद ने एफआईआर में बताया कि हरियल चौक नरवाना पर ई-बाइक की एजेंसी है। तीन मार्च को वह स्कूटी से एजेंसी जा रहा था। जब वह एजेंसी के पास पहुंचा तो एक बेकाबू कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। कार में कुलवंत, अजय, अनिल, काला, चिंकी, राहुल और एक अन्य सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अंजाम देकर भाग रहे कार सवारों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों के परिजन भी मौके पर आ गए। उन्होंने उन पर ईंट-डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने धमकी दी कि यह कॉलोनी उनकी है। यदि कॉलोनी के आसपास काम करना है तो उनके हिसाब से रहना होगा, नहीं तो वह जान से मार देंगे। जांच अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed