{"_id":"6a32fbdb9dbbeac354026c6c","slug":"special-focus-will-be-on-cleanliness-drinking-water-duty-and-patient-facilities-in-the-hospital-jind-news-c-199-1-sroh1009-155237-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अस्पताल में सफाई, पेयजल, ड्यूटी और मरीज सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अस्पताल में सफाई, पेयजल, ड्यूटी और मरीज सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस
विज्ञापन
17जेएनडी08: नागरिक अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में मरीज के बैड पर बैठे तामीरदार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में सामने आई खामियों के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। पीएमओ डॉ. रघुवीर पूनिया ने वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं में तुरंत सुधार सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही लगभग डेढ दर्जन प्वाइंटों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न रहे। इन निर्देशों का उद्देश्य मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और स्वच्छ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
इससे पहले डीसी ने मंगलवार को अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुसार सभी वॉशरूम और शौचालयों में फिनाइल युक्त टॉयलेट क्लीनर और साबुन की पर्याप्त उपलब्धता अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
नाइट राउंड के दौरान किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट अगले दिन प्रस्तुत करना भी जरूरी होगा। इसके अलावा परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और दीवारों की नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
अस्पताल प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि गलियारों या अन्य अनधिकृत स्थानों पर कोई सामान न रखा जाए और सभी सामग्री निर्धारित स्थानों पर ही रखी जाए। दीवारों, पेड़ों और लाइटों पर जाले या गंदगी दिखाई देने पर तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी वार्डों और अस्पताल परिसर में आरओ और कूलर के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अलावा मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था, आपातकालीन गेट पर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की उपलब्धता तथा सभी डस्टबिन समय पर खाली करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
मरीजों की संख्या और दी गई सेवाओं की प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार करनी होगी
ओपीडी काउंटर प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से पहले खोलने और कर्मचारियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति अस्पताल खुलने से 30 मिनट पहले सुनिश्चित करवानी होगी। हेल्प डेस्क पर आने वाले मरीजों की संख्या और दी गई सेवाओं की प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार करनी होगी। इसके अलावा अस्पताल परिसर में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी गई है। साथ ही एनसीडी, एनएसपी, निरोगी, मानसिक स्वास्थ्य, ई-ब्लड और टीबी जैसी योजनाओं की मासिक रिपोर्ट समय पर भेजना अनिवार्य किया गया है। मेडिकल वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण, महिला मरीजों की सुरक्षा और भर्ती व रेफर मरीजों का दैनिक रिकॉर्ड रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इन सभी निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
वर्जन
नागरिक अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मरीजों को देना ही स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है। अभी तक जो कमियां अस्पताल में सामने आई हैं। उनको दूर करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं ताकि मरीजों को कोई परेशानी नहीं रहे। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा के निरीक्षण के बाद भी जो कमियां मिली हैं। उनको भी दूर करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।