फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students' outstanding performance in JEE; secured admission in Computer Engineering.

Jind News: जेईई में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में मिला प्रवेश

Sun, 12 Jul 2026 05:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 Jul 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Students' outstanding performance in JEE; secured admission in Computer Engineering.
फोटो 3 नरवाना। विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा के दो विद्यार्थियों ने जेईई परीक्षा में क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि जयश्री ने जेईई (एडवांस्ड) की ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 5140वीं रैंक हासिल की। प्रथम चरण की काउंसिलिंग में उन्हें सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू में सीट आवंटित हुई, जबकि राज्य स्तरीय काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश फरीदाबाद स्थित जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए में कंप्यूटर इंजीनियरिंग में हुआ है।
वहीं हर्षदीप ने जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण कर राज्य काउंसिलिंग से मुरथल स्थित चौधरी छोटूराम इंजीनियरिंग महाविद्यालय में कंप्यूटर इंजीनियरिंग में प्रवेश प्राप्त किया है। दोनों विद्यार्थी हरियाणा सरकार की सुपर-100 योजना के तहत अध्ययनरत रहे हैं। विद्यालय के छात्र आर्यन का गत वर्ष आईआईटी जम्मू में चयन हुआ था। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व मंडल आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण को दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान अमित कुमार ने कहा कि प्रधानाचार्य के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र का यह विद्यालय लगातार शैक्षणिक उपलब्धियों के नए आयाम स्थापित कर रहा है। यही कारण है कि अब शहरों के विद्यार्थी भी यहां शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed