{"_id":"6a3450883980d14b2004b4e7","slug":"supwa-alumnus-to-star-in-ott-platform-jind-news-c-17-roh1020-874618-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सुपवा के पूर्व छात्र की अदाकारी दिखेगी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सुपवा के पूर्व छात्र की अदाकारी दिखेगी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर
विज्ञापन
10-ठुकरा के मेरा प्यार सीजन-2 के अन्य कलाकार पुनीत सिंह व संचिता बासु के साथ अभिनेता आशीष नेहरा
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) के पूर्व छात्र एवं विवि में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष नेहरा की अदाकारी एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी। लोकप्रिय वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार का दूसरा सीजन शुक्रवार को रिलीज हो रहा है जिसमें आशीष नेहरा महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
साल 2011 बैच में सुपवा से बैचलर इन डायरेक्शन की पढ़ाई कर चुके आशीष नेहरा ने निर्देशन के साथ अभिनय के क्षेत्र में भी अलग पहचान बनाई है। इससे पहले वे ठुकरा के मेरा प्यार-1, दूजवर, सपने वर्सेज एवरीवन, जालिमपुर, कांड 2010 और डीजे वाले बाबू जैसे प्रोजेक्ट्स में अभिनय कर चुके हैं।
उनके निर्देशन में बनी फिल्में पिंजरे की तितलियां और घर की बात को विभिन्न फिल्म समारोहों में सम्मान भी मिल चुका है। आशीष ने बताया कि ठुकरा के मेरा प्यार-2 उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित प्रेम, राजनीति और प्रतिशोध की कहानी है।
विज्ञापन
इसमें उनका किरदार सर्वेश सिंह कहानी का एक प्रभावशाली और अहम पात्र है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय सुपवा में मिले प्रशिक्षण और मार्गदर्शन को दिया।