सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Surendra Nain and Devendra Singh Manta became Block Congress presidents, workers distributed laddus.

Jind News: सुरेंद्र नैन और देवेंद्र सिंह मंटा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Surendra Nain and Devendra Singh Manta became Block Congress presidents, workers distributed laddus.
फोटो 12 नरवाना। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत कार्यकर्ता।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।

नरवाना। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में जारी नियुक्तियों के तहत सुरेंद्र नैन कान्हाखेड़ा को नरवाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और सरदार देवेंद्र सिंह मंटा को उझाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
बुधवार शाम दोनों नवनियुक्त अध्यक्ष नरवाना स्थित सुरजेवाला भवन पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी हाईकमान, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, विधायक आदित्य सुरजेवाला तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेंद्र सुरजेवाला का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया और लड्डू बांटकर खुशी जताई। सुरजेवाला भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी कर जोश और उत्साह का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला ने कहा कि दोनों नेता लंबे समय से संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को उठाने का कार्य कर रहे हैं। नवनियुक्त अध्यक्षों ने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। मौके पर जगरूप सुरजेवाला, मनजीत सुरजेवाला, सतबीर दबलैन, कैलाश सिंगला, भारत भूषण गर्ग व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed