सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The couple prepared a fake land agreement and grabbed Rs 65 lakh.

Jind News: दंपती ने जमीन का फर्जी इकरारनामा तैयार कर 65 लाख रुपये हड़पे

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The couple prepared a fake land agreement and grabbed Rs 65 lakh.
विज्ञापन
जींद। जुलाना थाना क्षेत्र में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव किलाजफरगढ़ निवासी दंपती ने 53 कनाल और 15 मरले जमीन का फर्जी इकरारनामा तैयार कर 65 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़िता पूजा माथुर की शिकायत पर आरोपी सत्यवान और उसकी पत्नी सीमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पानीपत जिले के गांव डिकाडला निवासी पूजा माथुर ने बताया कि उन्होंने 19 सितंबर 2025 को किलाजफरगढ़ निवासी सत्यवान और उसकी पत्नी सीमा से 53 कनाल और 15 मरले जमीन का सौदा किया था। यह सौदा 44 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तय हुआ था। सौदे के तहत 35 लाख रुपये चेक के माध्यम से, 10 लाख रुपये नकद और बाद में 20 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए आरोपियों को दिए। दोनों पक्षों की सहमति से 10 अप्रैल 2026 को रजिस्ट्री की तारीख तय की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित तारीख पर जब पीड़िता ने तहसील में दस्तावेज मांगे तो आरोपियों ने देने से इन्कार कर दिया। बाद में जांच में सामने आया कि संबंधित जमीन उनके अलावा छह अन्य लोगों के नाम पर भी दर्ज है। इसके बाद रजिस्ट्री की तारीख 30 अप्रैल तय की गई लेकिन आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे और बाद में पैसे लौटाने से भी इन्कार कर दिया। वहीं जमीन गांव देवरड़ में है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सत्यवान और उसकी पत्नी सीमा के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed