फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The divine saga of Lord Shri Ram was showcased in the city using over

Jind News: शहर में 200 से अधिक ड्रोन से दिखाई भगवान श्रीराम की दिव्य गाथा

Mon, 19 Oct 2026 03:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
The divine saga of Lord Shri Ram was showcased in the city using over
रोहतक ।
विज्ञापन

पुरानी आईटीआई मैदान में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव एवं दशहरा मेले में रविवार रात 200 से अधिक ड्रोन से रामायण के दृश्य आसमान में दिखाए गए। रोहतक में पहली बार आसमान में रामायण के दृश्य साकार हुए। इस भव्य ड्रोन शो को देख श्रद्धालु रोमांचित हुए। वहीं, रामलीला के नौवें दिन लंका दहन के मंचन ने दर्शकों में उत्साह भर दिया।

मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि रामलीला महोत्सव को यादगार बनाने के लिए सनातन संस्कृति के साथ आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया। 200 से अधिक ड्रोन की सहायता से आसमान में रामायण के विभिन्न प्रसंगों की आकृतियां प्रस्तुत की जाएंगी। रोशनी से जगमगाते ड्रोन ने आसमान में आकर्षक नजारा पेश किया।
विज्ञापन


रामलीला कमेटी के प्रधान सुभाष तायल ने कहा कि धार्मिक परंपराओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और भगवान राम के आदर्शों से परिचित करवाना आयोजन का उद्देश्य है। रामलीला के नौवें दिन माता शबरी की भक्ति का भावपूर्ण मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौवें दिन की रामलीला का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में हुआ। दक्षिणेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत आचार्य दीपक कौशिक ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उद्योगपति दीपक जैन, जम्बू जैन, विनोद जैन, सीए सुनील जैन, आरके जैन आदि अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने भगवान हनुमान की संगीतमय महाआरती में भाग लिया।

नेक कुकारो वाली रामलीला में लंका दहन का मंचन

नेक कुकारो वाली रामलीला में लंका दहन का मंचन किया गया। सीता की खोज से मंचन शुरू हुआ। हनुमान समुद्र तट पार करके लंका पहुंचते हैं। जहां उन्हें माता सीता के दर्शन होते हैं। उन्हें प्रभु श्रीराम की दी हुई अंगूठी दिखाते हैं। फिर हनुमान को भूख लगती है और वह अशोक वाटिका में लगे फल खाते हैं और अशोक वाटिका उजाड़ देते हैं। जब बागवान अशोक वाटिका की कहानी रावण को बताते हैं। कमेटी के डायरेक्टर टोनी शर्मा ने बताया कि सोमवार को लक्ष्मण मूर्छा, मेघनाद वध, कुंभकर्ण वध, राम रावण युद्ध का मंचन किया जाएगा.--


लंका दहन, अंगद-रावण संवाद का मंचन

श्री प्राचीन रामलीला सोसायटी लोकल की ओर से रविवार को लंका दहन, अंगद-रावण संवाद का मंचन किया गया। कलाकारों के रामलीला के प्रभावशाली मंचन से श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। उधर, पंजाबी रामलीला व पटेल नगर में आयोजित की जा रही रामलीला में भी रविवार को लंका दहन का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed