{"_id":"697fabef20ab0c5f2507a09e","slug":"the-election-for-the-village-head-could-not-be-held-due-to-the-commotion-and-scuffles-jind-news-c-199-1-sroh1009-147849-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हंगामा और धक्का-मुक्की के कारण नहीं हो सका प्रधान का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हंगामा और धक्का-मुक्की के कारण नहीं हो सका प्रधान का चुनाव
विज्ञापन
02जेएनडी16: बैरागी समाज के लोग प्रधान पद के चुनाव को लेकर बैठक में धक्कामुक्की करते हुए। स्रोत
विज्ञापन
जींद। सफीदों के नागक्षेत्र हाल में रविवार को हरियाणा बैरागी समाज सभा की ओर से प्रधान पद व अन्य पदों का चुनाव करने के लिए बैठक बुलाई गई। इस दौरान प्रधान पद के लिए गांव बहादुरगढ़ से बलजीत सांगवान बैरागी और विनोद सांगवान बैरागी ने दावेदारी पेश की।
लोग अपने-अपने समर्थकों को प्रधान चुनने के लिए आमने-सामने आ गए और धक्का मुक्की करने लगे। मामला बढ़ता देख शहर थाना पुलिस को सूचना दी गई। शहर थाना प्रभारी पूर्णदास टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और उम्मीदवार विनोद को बैठक से बाहर लेकर आए। इसके बाद मामला शांत हुआ।
बैठक में सफीदों विधानसभा क्षेत्र के प्रधान पद का चुनाव करना था। इसमें विभिन्न जगहों से बैरागी समाज के हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। बैठक नागक्षेत्र हाल में 11 बजे शुरू हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयभगवान ने की। जब कमेटी ने प्रधान पद का चुनाव करना चाहा तो दोनों ही उम्मीदवारों के समर्थक हंगामा करने लगे और हंगामा करने के बाद बात धक्का-मुक्की पर आ गई।
पांच घंटे चली बैठक में पद पर चुनाव नहीं हो पाया
बैरागी समाज के सफीदों के प्रधान चुनने के लिए करीब पांच घंटे चली बैठक में पद पर चुनाव नहीं हो पाया। लोग हंगामा करते रहे और अपने-अपने उम्मीदवार का समर्थन करते रहे। ऐसे में लोगों की सहमति दर्ज न होने के चलते प्रधान पद का चुनाव अधर में ही रह गया।
आगामी बैठक जल्द ही जींद में बुलाई जाएगी
बैठक में अन्य पदों का चुनाव सर्वसम्मति से कर दिया गया था लेकिन संरक्षक पद व प्रधान पद को लेकर हंगामा होते देख पदाधिकारियों ने पर्ची डालने की बात कहीं। लोगों ने विरोध जताते हुए इन पदों का फैसला भी सर्वसम्मति से किए जाने की मांग की। सभा के जिलाध्यक्ष जयभगवान ने कहा कि आगामी बैठक जल्द ही जींद में बुलाई जाएगी। इसके बाद प्रधान पद का चयन किया जाएगा।
इन पदों पर नियुक्त हुए पदाधिकारी
कार्यकारिणी में मीडिया प्रभारी मुकेश हाट, सचिव रमेश ऐचरा, वरिष्ठ उपप्रधान रिंकू, सोनू जामनी व विकास पाजू कलां और महासचिव सचिन रजाना को नियुक्त किया।
Trending Videos