{"_id":"6a3d846e1dc4aa5ddf002fde","slug":"the-name-of-government-primary-school-harijan-basti-jind-has-not-been-changed-jind-news-c-199-1-sroh1006-155702-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिजन बस्ती जींद का नहीं बदला नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिजन बस्ती जींद का नहीं बदला नाम
विज्ञापन
फोटो 25जेएनडी16-स्कूल के गेट पर लगा बोर्ड जिस पर विश्वकर्मा कॉलोनी लिखा हुआ है। स्रोत शहरवासी
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिजन बस्ती जींद का नाम नहीं बदला गया है। इसको लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने 12 जनवरी को एक पत्र जारी कर सभी विभागों को निर्देश जारी किए थे।
निर्देशों में कहा था कि प्रदेश में कहीं भी हरिजन और गिरिजन शब्द का प्रयोग नहीं किया जाए। यदि कहीं यह प्रयोग हो रहा है तो उसे तत्काल रोका जाए। जींद में विश्वकर्मा कॉलोनी स्थित शहीद हवा सिंह राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिजन बस्ती जींद के नाम से है और वर्तमान में स्थित है कि स्कूल के गेट पर लगे बोर्ड से हरिजन बस्ती को काटकर विश्वकर्मा कॉलोनी कर दिया गया है लेकिन स्कूल के रिकॉर्ड में अभी भी हरिजन बस्ती शब्द प्रयोग किया जा रहा है।
पिछले दिनों खुशीराम नामक एक व्यक्ति ने इस बारे में जिला के अतिरिक्त उपायुक्त और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर कहा था कि हरिजन शब्द प्रयोग किए जाने से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। राज्य के मुख्य सचिव की ओर से पत्र जारी किए छह महीने होने को है लेकिन आज तक मौलिक शिक्षा विभाग जींद के एक स्कूल के नाम के साथ से हरिजन शब्द को नहीं हटा पाया है।
विज्ञापन
वर्जन
जब तक एमआईएस पोर्टल से यह नाम नहीं हटेगा तब तक यह चलता रहेगा। विभाग ने इसके लिए शिक्षा निदेशालय को लिखा था लेकिन अभी तक यह रिकॉर्ड में बना हुआ है। -महेंद्र सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद