फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The picture of the dilapidated BDPO office will change, a new building will be constructed at a cost of Rs 7.87 crore.

Jind News: जर्जर बीडीपीओ कार्यालय की बदलेगी तस्वीर, 7.87 करोड़ से बनेगा नया भवन

Fri, 07 Aug 2026 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The picture of the dilapidated BDPO office will change, a new building will be constructed at a cost of Rs 7.87 crore.
जुलाना। जुलाना के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय की वर्षों पुरानी जर्जर इमारत अब जल्द ही नए रूप में नजर आएगी। प्रदेश सरकार ने पुराने भवन के स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया कार्यालय भवन बनाने के लिए 7 करोड़ 87 लाख 51 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

नया भवन बनने से कार्यालय में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को पंचायत संबंधी कार्यों और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा होगी। लंबे समय से जर्जर भवन के कारण कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन और भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने बताया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जुलाना बीडीपीओ कार्यालय की पुरानी इमारत काफी समय से खराब हालत में थी, जिससे यहां आने वाले लोगों को दिक्कत होती थी। अब नए भवन की मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासियों की पुरानी मांग पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नया कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इससे पंचायतों से जुड़े विकास कार्यों के संचालन में तेजी आएगी और ग्रामीण विकास योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा। पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को एक बेहतर सुविधा केंद्र उपलब्ध होगा।

कैप्टन बैरागी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को आम लोगों तक आसानी से पहुंचाना है। इसी दिशा में प्रदेशभर में सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों और अन्य सार्वजनिक भवनों को आधुनिक बनाया जा रहा है। नया बीडीपीओ कार्यालय बनने के बाद पंचायत कार्यों के निपटारे में सुविधा होगी और लोगों को बेहतर माहौल मिलेगा। आधुनिक भवन से क्षेत्र के विकास कार्यों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed