{"_id":"69bef956b1ec85a1740ab65f","slug":"the-police-went-door-to-door-and-interacted-with-the-villagers-jind-news-c-195-1-nnl1001-133023-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पुलिस ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पुलिस ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद किया
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस टीम ने गांव सिवाना में घर-घर कार्यक्रम के तहत विशेष जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया। अभियान का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार ने अपनी टीम के साथ किया। पुलिस टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति और सामाजिक माहौल को भी प्रभावित करता है।
विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई। साथ ही ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड के मामलों के प्रति भी जागरूक किया गया।
पुलिस ने फर्जी कॉल, ओटीपी मांगने, लिंक भेजकर ठगी करने और ऑनलाइन धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में जानकारी दी और उनसे बचाव के उपाय बताए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई।
Trending Videos